Singrauli Half Marathon 2021: सिंगरौली हाफ मैराथन 2021 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

Singrauli Half Marathon 2021: सिंगरौली हाफ मैराथन 2021 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी


डिजिटल सिंगरौली, 3 मार्च 2021: कोरोना लॉकडाउन के दौरान लोग लम्बे समय से अपने घरों में कैद रहे जिसकी वजह कई लोग कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों से गुजर रहे हैं। ऐसे में लोगों में शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने और उत्साहवर्धन करने के लिए सिंगरौली जिला प्रशासन द्वारा पहली बार "सिंगरौली हाफ मैराथन" दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 14 मार्च 2021 को किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री बिरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा मैराथन दौड़ को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु एक समिति का गठन किया गया। इस समित का अध्यक्ष साकेत मालीवय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पचांयत सिंगरौली को बनाया है एव संदस्य के रूप मे डी.पी बर्मन अपर कलेक्टर, सुश्री संम्पदा सर्राफ डिप्टी कलेक्टर; बी.पी उपाध्याय कार्यपालन यंत्री नगर निगम सिंगरौली; दीपेन्द सिंह कुशवाहा नगर निरीक्षक यातायात; सत्यम मिश्रा लेखाधिकारी नगर पालिक निगम सिंगरौली एवं बी.के शर्मा जन सम्पर्क अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

सिंगरौली हाफ मैराथन का आयोजन 14 मार्च 2021 को जिला मुख्यालय स्थित राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम से किया जायेगा। मैराथन दौड़ मे कोई भी महिला/पुरूष व्यक्ति भाग ले सकता है बशर्ते वह शारीरिक रूप से सीस्था हो। दौड़ 21 किलोमीटर, 11 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर की होगी।

इस मैराथन का थीम "रन फ़ॉर स्वच्छता" रखा गया है।

प्रतियोगिता स्थल एवं समय

  • स्थल: राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम
  • दिनांक: 14 मार्च, 2021 (रविवार)
  • समय: सुबह 6 बजे


रजिस्ट्रेशन

  • सिंगरौली हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।
  • रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रूपये प्रति प्रतिभागी रखा गया है यद्दपि महिलाओं/लड़कियों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
  • कोई भी महिला/पुरूष इस मैराथन में हिस्सा ले सकता है बशर्ते वो शारीरिक रूप से स्वस्थ हो।


पुरुस्कार का विवरण 

21 KM दौड़ में (महिला व पुरूष दोनों के लिए अलग - अलग)

  • प्रथम पुरुस्कार: ₹25,000/-
  • द्वितीय पुरुस्कार: ₹15,000/-
  • तृतीय परुस्कार: ₹10,000/-

11 KM दौड़ में (महिला व पुरूष दोनों के लिए अलग - अलग)

  • प्रथम पुरुस्कार: ₹10,000/-
  • द्वितीय पुरुस्कार: ₹7,500/-
  • तृतीय परुस्कार: ₹5,000/-

5 KM दौड़ में

  • पुरूष : ₹5,000/-
  • महिला: ₹5,000/-
  • 60+ उम्र के वृद्ध: ₹5,000/-
  • 14 वर्ष से कम आयु का बच्चा: ₹5,000/-
इसके अतिरिक्त सभी धावकों को अन्य कई आकर्षक पुरस्कार (टीशर्ट, मैडल और प्रमाण पत्र) प्रदान किये जायेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

प्रतियोगिता स्थल पर कैसे पहुंचें ?

सिंगरौली जिले के बाहर के व्यक्ति बस एवं ट्रेन के माध्यम से प्रतिगिता स्थल पर पहुँच सकते हैं।

नजदीकी बस स्टेशन: वैढन  (200 मीटर की दूरी पर)
नजदीकी रेलवे स्टेशन: बरगवां (27 किमी)

(डिजिटल सिंगरौली द्वारा निशुल्क विज्ञापन के तहत जनहित में जारी)

0 Comments