1. डिजिटल सिंगरौली क्या है?
डिजिटल सिंगरौली एक मिशन है जो भारत सरकार के "डिजिटल इंडिया" कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अग्रसर है. डिजिटल सिंगरौली के सहयोग से सिंगरौली जिले के लोग डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर अपने जीवन में बेहतर बदलाव ला सकते हैं.
2. डिजिटल टेक्नोलॉजी से जनता को क्या फायदा है?
डिजिटल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से बहुत से कार्य सुगमता से सम्पादित किये जा सकते हैं. आज विश्व के सभी विकसित देश डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से कोरोंना जैसी घातक महामारी से लड़ने में सफल हुए हैं. विश्व व्यापी लॉकडाउन के दौरान लोगों ने डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर होने वाली भयानक क्षति को कम करने में सफलता पायी है.
3. डिजिटल सिंगरौली द्वारा आम जनता को कौन-कौन सी सेवाएँ मुहैया करायी जाती हैं?
डिजिटल सिंगरौली द्वारा आम जनता के लिए जरुरी प्रमुख ऑनलाइन सेवाएँ प्रदान की जाती हैं. कर्मचारी वर्ग अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरवा सकते हैं वही छोटे व्यवसायी अपने व्यवसाय का GST रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ आवधिक GST रिटर्न भी भरवा सकते हैं. जो लोग नया व्यवसाय करना चाहते हैं या जॉब की तलास में हैं वो हमारे "नए बिज़नस आइडियाज" सेवाओं के तहत लाभ ले सकते हैं. इसके अतिरिक्त युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए डिजिटल सिंगरौली टीम द्वारा डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग भी दी जाती है. आम जनता को दी जाने वाली महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाओं में PAN कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, रोजगार पंजीयन, प्रोफेसनल बायोडाटा, जॉब एप्लीकेशन, ऑनलाइन आर.टी.आई., भविष्य निधि (EPFO) आदि हैं.
छोटे व्यवसायियों को दी जाने वाली सेवाओं में GST रजिस्ट्रेशन/फाइलिंग, उद्योग आधार पंजीयन, TAN कार्ड, GeM रजिस्ट्रेशन, PF/ESI रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन बिज़नस सेट-अप, डिजिटल एडवरटाइजिंग, आदि प्रमुख हैं.
4. डिजिटल मार्केटिंग क्या होता है? इसके क्या फायदे हैं?
अपने व्यवसाय को घर बैठे बिना किसी दौड़ - भाग के ऑनलाइन/सोसल मीडिया के माध्यम से प्रमोट करना तथा अपने प्रोडक्ट्स एवं सेवाओं से जुड़े उपभोक्ताओं तक कम समय में पहुँचने की लेटेस्ट तकनिकी को डिजिटल मार्केटिंग कहते हैं. डिजिटल मार्केटिंग का सही तरीके से प्रयोग कर बाजार में मौजूदा प्रतिस्पर्धा को मात दिया जा सकता है और अपने बिजिनेस के लक्ष्यों को कम समय व खर्च में प्राप्त किया जा सकता है.
5. डिजिटल सिंगरौली से कैसे संपर्क किया जा सकता है?
वर्तमान में आप कम्युनिकेशन के सभी माध्यमों से डिजिटल सिंगरौली की टीम से संपर्क कर सकते हैं. आप हमारे ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से हमारी हेल्पलाइन नंबर पर फ़ोन करके बात कर सकते हैं. आप हमसे ई-मेल व WhatsApp के जरिये संपर्क कर सकते हैं. आप हमारे सोसल मीडिया चैनलों के माध्यम से भी हमसे जुड़ सकते हैं. आप व्यक्तिगत रूप से हमारे ऑफिस में भी आकर हमारे टीम से संपर्क कर सकते हैं.